दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का साइकिल मार्च – Delhi diesel petrol rate increase cycle march congress anil chaudhary

  • सांसदों-विधायकों को सौंपा ज्ञापन
  • कांग्रेस ने की वैट कम कराने की मांग

पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर विपक्षी कांग्रेस आक्रामक है. दिल्ली कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतर आई है और लगातार दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार को घेरने में जुटी है. रविवार को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने साइकिल मार्च निकाला और सभी सांसदों को पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम कराने के लिए ज्ञापन सौंपे.

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के रेट 80 रुपये के पार हैं. इस रेट में लगभग 50 रुपये का मुनाफा सरकारें ले रही हैं. उन्होंने कहा कि 18 रुपये से ज्यादा दिल्ली सरकार और 30 रुपये से ज्यादा मुनाफा सरकार ले रही है. चौधरी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर हम आज सांसदों और विधायकों के घर जाकर कीमतें कम कराने की अपील करते हुए ज्ञापन भी सौंप रहे हैं. उन्होंने विधायकों से मुख्यमंत्री को वैट कम करने के लिए समझाने की अपील की.

लखनऊः कांग्रेस माइनॉरिटी सेल के चेयरमैन गिरफ्तार, थाने पर पार्टी का हंगामा, लाठीचार्ज

पेट्रोल की कीमतों पर से वैट घटाए जाने की मांग को लेकर अनिल चौधरी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से भी मुलाकात की और ज्ञापन दिया. संजय सिंह ने कहा कि तेल की कीमतों में स्थिरता लाने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है. निश्चित तौर पर सरकार को इस पर विचार करना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके. उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि इसका ठीकरा सिर्फ दिल्ली सरकार पर फोड़ना गलत है.

सरकार ने कर दी देरी, अलीबाबा पर शिकंजा क्यों नहीं? चीनी ऐप बैन पर विपक्ष ने किए सवाल

बता दें कि एक महीने में 22 बार पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हुआ है. इस दौरान पेट्रोल की कीमत 9.17 रुपये और डीजल की कीमत 11.14 रुपये बढ़ी है. ऐसा पहली बार हुआ है, जब डीजल की कीमतें पेट्रोल से भी अधिक हो गई हैं. कांग्रेस ने 29 जून को पेट्रोल और डीजल की हर रोज बढ़ती कीमतों को लेकर देश भर में प्रदर्शन किया था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here