दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, शाम को शांति मार्च – Delhi violence congress working committee sonia gandhi priyanka gandhi vadra peace march

  • हिंसा के खिलाफ शांति मार्च निकालेंगे कांग्रेस नेता
  • अब तक हिंसा की चपेट में आने से 18 की मौत

दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आज बैठक होगी. इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड से गांधी स्मृति तक शांति मार्च निकालेंगे. वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंच गई हैं. इस बीच दिल्ली के गोकुलपुरी में उपद्रवियों ने एक दुकान में आग लगा दी.

फिलहाल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हिंसा के चलते तनाव बरकरार है. हिंसा में मरने वालों की संख्या 18 तक जा पहुंची है, तो वहीं करीब 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हिंसा में घायलों की सुरक्षा और बेहतर इलाज के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस एस. मुरलीधर के घर आधी रात को सुनवाई हुई. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को मुस्तफाबाद के एक अस्पताल से एंबुलेंस को सुरक्षित रास्ता और मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करने का निर्देश दिए.

दिल्ली हाई कोर्ट में आज दोपहर सवा दो बजे फिर इस मामले पर सुनवाई होगी. पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट सौंपने को कहा, तो वहीं केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एनएसए अजित डोभाल को मैदान में उतारा है. डोभाल ने देर रात नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया. डोभाल पुलिस अधिकारियों के साथ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सीलमपुर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here