दिल्ली CM केजरीवाल ने लॉन्च किया ऐप, बताएगा किस अस्पताल में कितने बेड खाली – Coronavirus delhi cm arvind kejriwal hospital bed faculty app launch

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर लोगों से चिंता न करने की अपील की है. मंगलवार को सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर आपके घर में किसी को कोरोना होता है तो हमने इंतजाम किया है कि उसको बेड मिलेगा. इसके लिए सीएम केजरीवाल ने एक ऐप भी लॉन्च किया.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, लेकिन हमने इतना इंतजाम किया हुआ है कि अगर आपके घर में कोई बीमार होता है तो उसके लिए बेड, ऑक्सीजन और आईसीयू का इंतजाम है. आज 6 हजार 731 बेड हैं, दिल्ली के अस्पतालों में 2600 मरीज हैं, तो करीब 4100 बेड खाली पड़े हैं.’

ऐप लॉन्च करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘लोगों के सामने समस्या है कि उन्हें पता नहीं है कि किस अस्पताल में बेड खाली हैं. इस समस्या को दूर करने के लिए हम ऐप जारी कर रहे हैं. यह ऐप आपको जानकारी देगा कि दिल्ली के किस प्राइवेट या सरकारी अस्पताल में कितने बेड खाली हैं और कितने खाली हैं.’

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी दिल्ली में 302 वेंटिलेटर हैं, जिसमें 92 अधिकृत हैं, जबकि 210 खाली हैं. यह ऐप दिन में दो बार अपडेट किया जाएगा. सुबह 10 बजे और शाम को 6 बजे ऐप को अपडेट किया जाएगा. इस ऐप का नाम दिल्ली कोरोना (Delhi Corona) है.’

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here