दीदी के घर सगाई समारोह में आई नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस के माध्यम से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चौथा अभी फरार है

सरगुजा (Sarguja) जिले की रहने वाली यह लड़की अपनी दीदी के घर सगाई समारोह में शामिल होने आई थी. इस दौरान यहां उसका प्रेमी अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और बोलेरो में बिठाकर उसे अपने साथ ले गया. इसके बाद चारों ने मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप (Mindor Girl Gangrape) किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 30, 2021, 8:37 PM IST

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर (Jashpur) में नाबालिग लड़की से गैंगरेप (Gang Rape) का मामला सामने आया है. गैंगरेप का यह आरोप पीड़िता के प्रेमी और उसके दोस्तों पर लगा है. वारदात बगीचा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की अपनी दीदी के घर सगाई समारोह में शामिल होने आई थी. इस दौरान यहां उसका प्रेमी अपने तीन दोस्तों के साथ पहुंचा और बोलेरो में बिठाकर उसे अपने साथ ले गया. इसके बाद चारों ने मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप (Mindor Girl Gangrape) किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिले की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी अपनी दीदी के यहां सगाई समारोह में शामिल होने आई थी. वारदात वाले दिन की रात जब वो खाना खाने जा रही थी तभी उसका प्रेमी अपने तीन दोस्तो के साथ वहां पहुंचा और किशोरी को बोलेरो में बिठाकर गांव से आगे ले गया. कुछ देर इधर-उधर घूमने के बाद जब वो वापस लौटने लगे तो लड़की के प्रेमी और उसके दोस्तों ने उससे बारी-बारी से रेप किया. बाद में आरोपी पीड़िता को उसके घर के पास बेहोशी की हालत में फेंक कर फरार हो गए. सुबह परिजनों को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने सरगुजा के बतौली थाने में इसकी शिकायत की जिसके बाद मामला शून्य में पंजीबद्ध किया गया.

केस दर्ज करने के बाद बगीचा और बतौली पुलिस ने आरोपियों की धर-पकड़ के लिए संयुक्त अभियान चलाया. पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं फरार चौथे आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है. (दीपक सिंह की रिपोर्ट)







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here