दुनियाभर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 70 लाख के पार, 4 लाख से अधिक मौतें – Coronavirus world update usa total number of positive cases death toll

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 70 लाख को पार कर गया है और अब तक 4 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह तक दुनियाभर में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 70 लाख 6 हजार 436 रहा, जिसमें से 4 लाख 2 हजार 699 लोगों की मौत हो चुकी है.

दुनिया भर में कोरोना से अब तक 31 लाख 40 हजार 718 लोग ठीक हो चुके हैं. कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका है. यहां अब तक 19 लाख 41 हजार 978 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 1 लाख 10 हजार 513 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लाख 6 हजार 367 लोग ठीक हो चुके हैं. अमेरिका में कुछ दिनों से नए मरीजों के आने का सिलसिला थमा है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here