दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी ‘वत्सला’ की पन्ना में प्रतिमा, पर्यटकों को बताएगी गौरवशाली इतिहास

पन्ना के अकोला बफर गेट पर अब पर्यटक विश्व की सबसे बुजुर्ग हथिनी ‘वत्सला’ की प्रतिमा का दीदार कर सकेंगे। जेके सीमेंट द्वारा लाखों रुपये की लागत से तैयार कराई गई इस प्रतिमा का अनावरण मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह देश और प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। पन्ना में कभी दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी ‘वत्सला’ का होना अपने आप में अद्भुत और ऐतिहासिक रहा है। अब प्रतिमा के माध्यम से देश-प्रदेश और बाहर से आने वाले पर्यटक भी उसके इतिहास और पन्ना से उसके जुड़ाव को जान सकेंगे।

बतादे कि ‘वत्सला’ लंबे समय तक पन्ना के जंगलों और वन्यजीव पर्यटन से जुड़ी रही और अपनी उम्र के कारण विशेष पहचान बनाई। अकोला बफर गेट पर स्थापित यह प्रतिमा पर्यटकों के आकर्षण का नया केंद्र बनेगी। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इससे पन्ना के वन्यजीव इतिहास और पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here