दुर्ग में सराफा कारोबारी के घर DRI की दबिश, व्यापारियों ने मचाया बवाल

व्यापारियों ने थाने का घेराव किया.

व्यापारियों ने थाने का घेराव किया.

सराफा कारोबारी और छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ काॅमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला के दुर्ग स्थित निवास पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (DRI) टीम की दबिश के दौरान जमकर बवाल हुआ.

दुर्ग. सराफा कारोबारी और छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ काॅमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला के दुर्ग स्थित निवास पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (DRI) टीम की दबिश के दौरान जमकर बवाल हुआ. बीते मंगलवार को बवाल इतना बढ़ गया कि व्यापारी और डीआरआई टीम के अधिकारी आमने सामने आ गए. मामला थाना तक भी पहुंच गया और थाना के भीतर भी घंटों तक मामला गर्म रहा. दरअसल यह पूरा मामला सराफा कारोबारी प्रकाश सांखला के निवास पर डीआरआई की टीम की दबिश से जुडा हुआ था. डीआरआई की टीम दोपहर तक प्रकाश सांखला के महावीर काॅलोनी स्थित उनके निवास पर दस्तावेजों की जांच करते रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक टीम प्रकाश सांखला के बेटे को गाड़ी में ले जाने लगी. इस दौरान घर के बाहर बड़ी संख्या में खडे़ व्यापारियों की उन पर नजर पड़ गई. उन्हें देखकर बगैर कोई जवाब दिए अधिकारी गाड़ी से सीधे जाने लगे, जिससे गुस्साए व्यापारियों ने डीआरआई टीम को सपीप ही घेर लिया. जिससे टीम दुर्ग सिटी कोतवाली थाना पहुंच गई. खबर लगते ही व्यापारी भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए. इस बीच अधिकारी और व्यापारियों के बीच काफी गर्मा गर्मी भी हुई. व्यापारियों का आरोप  था कि अधिकारी प्रकाश सांखला के बेटे के साथ दुर्व्यवहार किए हैं और उसके साथ मारपीट भी की गई है. डीआरआई के बर्ताव पर उठाया सवाल इधर डीआरआई टीम के साथ भी व्यापारियो झडप किए जाने की खबरें सामने आईं. घटना के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी थाना में इकट्ठे हो गए और उन्होंने थाना घेराव कर दिया. खबर लगते ही चेमबर ऑफ काॅमर्स के प्रदेश पदाधिकारी भी पहुंच गए और उन्होने टीम के बर्ताव का विरोध किया. चेम्बर ऑफ काॅमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि टीम का बर्ताव सांखला परिवार के साथ ठीक नहीं था. इसका विरोध किया जा रहा है. देर रात तक व्यापारी और टीम थाना परिसर में मौजूद रही.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here