Bangladesh Election Hindi News: शेख हसीना के तख्तापलट के बाद पिछले डेढ़ साल में बांग्लादेश पूर्ण रूप से कट्टरपंथी देश बन चुका है. एक ऐसा देश, जिसे हिंदुओं से नफरत है. एक ऐसा देश जिसे हिंदुस्तान से नफरत है. एक ऐसा देश जो पाकिस्तान के इशारे पर चलने लगा है और आतंकियों के लिए नया लॉन्च पैड बनता जा रहा है. ऐसे देश में गुरुवार चुनाव होने वाला है. इसलिए इस चुनाव पर हर भारतीय की नजर होनी चाहिए.
बांग्लादेश में मुनीर जीतेगा या ट्रंप मारेंगे बाजी?
वोटिंग से पहले बांग्लादेश में किलिंग शुरू हो गई है. जिस चुनाव को जमात-ए-इस्लामी बनाम BNP के तौर पर देखा जा रहा है, वो दरअसल मुनीर बनाम ट्रंप कैसे है? बांग्लादेश..पाकिस्तान बनेगा या अफगानिस्तान? इस चुनाव में जीत ट्रंप की होगी या मुनीर की. भारत के लिहाज से क्या फायदेमंद है?
बांग्लादेश के आम चुनाव में सबसे बड़ी टक्कर दो राजनीतिक पक्षों के बीच है . पहला पक्ष है बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी BNP जिसकी कमान खालिदा के बेटे तारिक रहमान के हाथ में है. हाल के महीनों में तारिक रहमान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की कृपा दृष्टि बढ़ी है.
ढाका में अमेरिकी राजदूत ने तारिक रहमान को बांग्लादेश में लोकतंत्र की वापसी का दूत बताया था. दूसरा पक्ष है जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश..जिसके ऊपर सीधे पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का हाथ है. इसलिए हम कह रहे हैं..कि बांग्लादेश का चुनाव..असल में प्रेसिडेंट ट्रंप और मुनीर के बीच हो रहा है.
यूएस और पाकिस्तान क्यों ले रहे इतनी दिलचस्पी?
बांग्लादेश को लेकर ट्रंप और मुनीर दोनों के अपने-अपने हित हैं. अब ये हित क्या हैं. इनके लक्ष्य क्या हैं..इसे समझिए.
मुनीर का लक्ष्य है, बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी के कट्टरपंथियों की सरकार बनाकर इस मुल्क पर पाकिस्तान का प्रभाव बढ़ाया जाए. बांग्लादेश को दूसरा पाकिस्तान बनाया जाए. दूसरी तरफ ट्रंप सरकार का लक्ष्य है तारिक रहमान को चुनाव जिताना ताकि बांग्लादेश के जरिए दक्षिण एशिया में अमेरिका अपनी दखल बढ़ा सके. चीन का प्रभाव कम कर सके. मुनीर का प्लान बांग्लादेश को एक आतंकी लॉन्च पैड की तरह इस्तेमाल करना है ताकि भारत के पूर्वी बॉर्डर पर भी कश्मीर जैसे हालात पैदा हो जाएं. ट्रंप की नजर बांग्लादेश के उन रेयर अर्थ मिनरल्स यानी खनिजों पर है,जिनकी अमेरिका को सख्त जरूरत है.
BNP हो या जमात, दोनों के टारगेट पर हिंदू, क्या बांग्लादेश में चुनाव हिंदुओं की बलि लेकर होंगे?
मुनीर का प्लान कामयाब हुआ तो बांग्लादेश में भी पाकिस्तान जैसे हालात बनेंगे. ट्रंप का दांव सही पड़ा तो जिस तरह अमेरिका ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया, उसे छिन्न-भिन्न किया. कुछ वैसा ही हाल बांग्लादेश का भी होगा. यानी दोनों ही परिस्थितियों में भारत का ये पड़ोसी एक अस्थिर देश बन जाएगा.
BNP का वोट शेयर 77 प्रतिशत रहेगा!
बांग्लादेश में विदेशी दखल से पैदा हुई अस्थिरता भारत के लिए भी खतरा बनेगी. इसी वजह से भारत भी बांग्लादेश के चुनाव पर नजर बनाए हुए है. बांग्लादेश की बिसात पर ट्रंप और मुनीर की इस टक्कर का नतीजा क्या होगा . इसका एक रुझान भी सामने आ गया है.
बांग्लादेश की संस्था NRC ने जो सर्वे किया है उसके मुताबिक तारिक रहमान की पार्टी BNP 300 में से 220 सीट सकती हैं. जबकि जमात-ए-इस्लामी के गठबंधन को 46 से 57 सीट मिल सकती है. इस सर्वे के अनुसार BNP का वोट शेयर 77 प्रतिशत रहेगा. दूसरी तरफ जमात-ए-इस्लामी का वोट शेयर तकरीबन 12 प्रतिशत रहेगा.
बांग्लादेश के PRE-POLL सर्वे साफतौर पर बता रहे हैं कि तारिक रहमान की पार्टी BNP की पकड़ फिलहाल मजबूत है. BNP की बढ़त मतलब ट्रंप की बढ़त है. आप कह सकते हैं कि सर्वे में डॉनल्ड ट्रंप, आसिम मुनीर पर भारी पड़ते दिख रहे हैं.
Source link


