दूसरे देशों में फंसे अपने 22 हजार नागरिकों को वापस लाने की तैयारी में अमेरिका – Us to airlift 22000 americans stranded overseas many in india

  • 37 हजार नागरिकों को अब तक वापस ला चुका है US
  • नागरिकों को लाने के लिए 70 उड़ाने निर्धारित की गई हैं

दुनिया भर के कई देशों को कोरोना वायरस ने जकड़ लिया है. इस खतरनाक बीमारी ने सुपर पावर अमेरिका की भी कमर तोड़ दी है. हालांकि अमेरिका ने अपने दूसरे देशों में फंसे नागरिकों को लेकर बड़ा फैसला किया है.

अमेरिका भारत समेत कई देशों में फंसे अपने करीब 22 हजार नागरिकों को एयरलिफ्ट करने की योजना बना रहा है. दूतावास संबंधित मामलों के प्रधान उप सहायक मंत्री ईयान ब्राउनली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस खतरनाक महामारी के कारण अमेरिका विदेशों में फंसे करीब 37 हजार नागरिकों को अब तक वापस ला चुका है.

उन्होंने कहा कि अब हमारी 22 हजार और अमेरिकियों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी है. इसमें से कई दक्षिण एशिया, खासकर भारत में हैं. अमेरिका अब तक करीब 1000 नागरिकों को दक्षिण एशिया से वापस ला चुका है.

ब्राउनली ने कहा कि हम 400 से ज्यादा उड़ानों के जरिए 60 से ज्यादा देशों में फंसे करीब 37 हजार नागरिकों को वापस ला चुके हैं. आगामी दिनों के लिए करीब 70 उड़ानें निर्धारित हैं और इनसे कुछ अमेरिकियों के वापस लौटने की उम्मीद है.

ट्रंप बोले- दो हफ्ते मुश्किल, कई जानें जाएंगी

अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख के पार पहुंच गई है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगले दो हफ्ते काफी कठिन हैं, अभी और लोगों की जान जाएगी.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

बता दें कि महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस (Coronavirus) से अब तक दुनिया भर में 12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 64 हजार से ज्यादा लोगों की मौत चुकी है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here