देर शाम दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम भूपेश बघेल, दोपहर में झारखंड में चुनावी सभाओं को भी करेंगे संबोधित

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 दिसम्बर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। इससे पहले वे जशपुर होते हुए झारखण्ड का दौरा करेंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान भूपेश बघेल पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर धान खरीदी सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
वहीं, झारखंड प्रावस के दौरान भूपेश बघेल इतवारी बाजार और रामगढ़ के दुलमी बाजार तांद मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भूपेश बघेल जश्पुर लौट आएंगे। यहां वे सीधे रायपुर आएंगे।
तय समय के अनुसार सुबह 10 बजे विमान द्वारा रवाना होकर 10.50 बजे जशपुर पहुंचेंगे और वहां बैठक के बाद सुबह 11.05 बजे रवाना होकर 11.40 बजे रांची पहुंचेंगे। दोपहर 12.10 बजे झारखण्ड बोकारो जिले के बेरमो पहुंचेंगे और 12.15 बजे चुनावी सभा के संबोधित करेंगे। दोपहर 1.20 बजे जिला मुख्यालय रामगढ़ के दुलमी बाजार तांद मैदान में आम सभा को संबोधित करने के बाद अपरान्ह में जशपुर लौटेंगे। दोपहर 3 बजे विमान द्वारा रवाना होकर शाम 5 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here