देश के कुल कोरोना संक्रमितों में से 30 फीसदी तबलीगी जमात के लोग – Corona virus covid 19 tablighi jamaat health ministry delhi nizamuddin

  • देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले
  • संक्रमित मरीजों में 30 फीसदी मरीज जमाती

देश में कोरोना वायरस के मामलों में हर रोज इजाफा देखने को मिल रहा है. अब तक देश में 3000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में 30 फीसदी मरीज जमाती हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में तबलीगी जमात से संबंध रखने वाले करीब 30 फीसदी मरीज हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 17 राज्यों में 1023 कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीज तबलीगी जमात से संबंध रखते हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस आम सर्दी-जुकाम से कितना अलग? ये होते हैं लक्षण

दरअसल, दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में मार्च में तबलीगी जमात का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था. उस कार्यक्रम में शामिल हुए कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद से ही सरकार इस कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को खोजकर स्कैन करने में लगी है.

देश में कितने मामले?

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 3000 के पार पहुंच चुकी है. वहीं अब तक कोरोना वायरस के कारण देश में 77 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here