देश में 20 हजार के करीब पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 640 ने गंवाई जान – Corona lockdown india update 22 april covid 19 total positive cases death toll

  • पिछले 24 घंटे में 1383 नए मामले, 50 की मौत
  • महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या हुई 5218

देश में कोरोना से कुल संक्रमितों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंच गई है. देश में कोरोना केस का कुल आंकड़ा 19 हजार 885 हो गया है. इनमें एक्टिव केस की तादाद 15 हजार 474 है, जबकि कोरोना से देश में अब तक 640 लोगों की मौत हो चुकी है. 3 हजार 870 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर करीब 50 लोगों की मौत हुई है.

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है. यहां अब तक 5218 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 251 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 722 लोग ठीक हो चुके हैं. दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए गुजरात दूसरे नंबर पर आ गया है. यहां अब तक 2178 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 90 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

तीसरे नंबर पर दिल्ली है. यहां अब तक 2156 मामले आए हैं, जिसमें 47 की मौत हुई है. इसके बाद राजस्थान का नंबर आता है. यहां अब तक 1659 कंफर्म केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 25 लोगों की मौत हो चुकी है. पांचवें नंबर पर तमिलनाडु हैं. यहां 1596 कंफर्म केस आ चुके हैं, जिसमें 18 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना पर भ्रम फैलाने से बचें, आजतक डॉट इन का स्पेशल WhatsApp बुलेटिन शेयर करें

वहीं, मध्य प्रदेश में अब तक 1552 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 76 लोगों की मौत हो चुकी है. उत्तर प्रदेश में भी कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. अब यहां मरीजों की संख्या 1294 हो गई है, जिसमें 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. देश के सात राज्यों में मरीजों का आंकड़ा एक हजार से अधिक है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

आंध्र प्रदेश में अब तक 757 मामले (22 की मौत), अंडमान निकोबार में 16 मामले, अरुणाचल प्रदेश में एक मामला, असम में 35 मामले (एक की मौत), बिहार में 126 मामले (2 की मौत), चंडीगढ़ में 27 मामले, छत्तीसगढ़ में 36 मामले, गोवा में 7 मामले, हरियाणा में 254 मामले (तीन की मौत) और हिमाचल प्रदेश में 39 मामले (एक की मौत) आ चुके हैं.

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 380 मामले (5 की मौत), झारखंड में 45 मामले (3 की मौत), कर्नाटक में 418 मामले (17 की मौत), केरल में 427 मामले (3 की मौत), लद्दाख में 18 मामले, मणिपुर में 2 मामले, मेघालय में 12 मामले (एक की मौत), मिजोरम में एक मामला और ओडिशा में 79 मामले (एक की मौत) सामने आए हैं.

पुदुचेरी में 7 मामले, पंजाब में 245 मामले (16 की मौत), तेलंगाना में 928 मामले (23 की मौत), त्रिपुरा में 2 मामले, उत्तराखंड में 46 मामले, पश्चिम बंगाल में 423 मामले (15 की मौत) सामने आए हैं. देश में 15 हजार 474 एक्टिव केस हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here