देसी इलाज से भी सस्ता पड़ेगा कोरोना का टीका, मात्र इतनी होगी कीमत


कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के प्रयास जारी हैं। हाल ही में कई ऐसी वैक्सीन से जुडी खबरें भी आई हैं जो ह्यूमन ट्रायल तक पहुंच गई हैं। पूरी दुनिया को कोरोना की वैक्सीन का इंतजार है, क्योंकि वैक्सीन ही एकमात्र ऐसी उम्मीद है जिससे इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। अब को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया के सीईओ, अदार पूनावाला ने एक जानकारी साझा की है, जिसमें बताया गया है कि भारत में कोरोना वैक्सीन की कितनी कीमत होने की उम्मीद है।

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया ने ऑक्सफोर्ड के साथ मिलकर Covid-19 की वैक्सीन के एक बिलियन डोज बनाने की बात कही है। अदार पूनावाला के अनुसार, भारत में अगले महीने से ह्यूमन ट्रायल की शुरुआत हो जाएगी और इस वैक्सीन का प्रोडक्शन अलग से साल की पहली तिमाही में शुरू हो सकता है। पूनावाला ने एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि वैक्सीन को 1000 रुपये से कम कीमत में रखकर इसे किफायती बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इसे सरकार द्वारा बिना किसी चार्ज के वितरित किया जाएगा।

कैसे काम करती है वैक्सीन?

पूनावाला ने आगे बताया, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा बनाई गई वैक्सीन एक वायरल वेक्टर की तरह है। यह हानिरहित वायरस का इस्तेमाल करके सेल्स में पैथोजन का जेनेटिक मटेरियल डिलीवर करता है। यह शरीर में मौजूद असली पैथोजन को खत्म करने के लिए शरीर में इम्युनिटी बनाता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने यह डाटा वैक्सीन के शुरूआती चरण में दिया था। अब यह वैक्सीन ट्रायल के तीसरे चरण में है। इसके अलावा भी भारत और दुनियाभर में कई वैक्सीन ट्रायल पर चल रही हैं।

आपको बता दें, भारत पूरे विश्व में सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता देशों में से एक है। ऑक्सफोर्ड की ही नहीं बल्कि कई अन्य वैक्सीन भी हैं जिनकी जल्द आने की संभावना है। भारत बायोटेक, ICMR और NIV ने साथ मिलकर का निर्माण किया है। इसके फेज 1 और फेज 2 के ट्रायल 1100 से ज्यादा लोगों पर किए जाएंगे।

Covaxin की बड़ी डिटेल्स
भारत की पहली कोरोना वैक्सीन Covaxin के ट्रायल की शुरुआत हो चुकी है। यह फिलहाल अपने पहले चरण में है। AIIMS पटना वो पहला इंस्टिट्यूट है, जहां इसका पहला ट्रायल हुआ है। यहां 10 लोगों पर इस वैक्सीन का ट्रायल किया गया है, अगर आने वाले दो हफ़्तों तक यह वैक्सीन सुरक्षित रही तो इसे और लोगों पर भी ट्राय किया जाएगा। इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, covaxin का ट्रायल 12 जगहों पर होगा। भारत बायोटेक ने भारत की पहली कोरोना वैक्सीन को बना लिया है। अब सिर्फ इन वैक्सीन के सफल ट्रायल का इंतजार है, ताकि दुनियाभर के लोगों को इस महामारी से निजात मिल सके।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here