दोषियों को डेथ वारंट जारी करवाने के लिए पटिलाया हाउस कोर्ट पहुंचीं निर्भया की मां – Nirbhayas parents seek fresh date for hanging convicts delhi court to hear plea wednesday

  • पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया केस में सुनवाई
  • कोर्ट ने निर्भया के दोषियों को भेजा नोटिस

निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस में दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी कराने के लिए निर्भया के माता-पिता ने पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दी है. पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों को नोटिस जारी किया है. दोषियों की याचिका पर कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा.

निर्भया के माता पिता ने सभी दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करने की याचिका निचली अदालत में दायर की है. मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के माता-पिता की याचिका पर सभी पक्षों को नोटिस जारी कर बुधवार को जवाब दायर करने को कहा है.

पिछली सुनवाई के वक्त जब दिल्ली सरकार ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर नया डेथ वारेंट जारी करने गुहार लगाई थी तब कोर्ट ने कहा था कि हाई कोर्ट ने सभी दोषियों को शेष याचिका दायर करने के लिए 1 सप्ताह का वक्त दिया है.

हाई कोर्ट की ओरसे दोषियों को दी गई मियाद 11 फरवरी को ही खत्म हो गई थी, जिसके बाद निर्भया के माता-पिता पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे और डेथ वारंट जारी करने की अपील की.

निर्भया के दोषियों की ओर से जारी लगातार याचिकाओं के चलते फांसी की सजा बार-बार टल रही है. निर्भया गैंगरेप केस में कुल 6 लोग दोषी पाए गए थे, जिसमें एक नाबालिग भी था. नाबालिग दोषी अपनी सजा काटकर रिहा हो चुका है, वहीं एक दोषी राम सिंह ने खुदकुशी कर ली थी.

निर्भया के माता-पिता ने याचिका दायर कहा कि दोषी कानून का मजाक उड़ा रहे हैं. कोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों को नोटिस जारी किया है. इस मामले पर बुधवार दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here