https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Saturday, January 3, 2026
HomestatesMadhya Pradeshदो संभागों में 601 करोड़ रूपये की लागत से जलापूर्ति के कार्य...

दो संभागों में 601 करोड़ रूपये की लागत से जलापूर्ति के कार्य जारी


दो संभागों में 601 करोड़ रूपये की लागत से जलापूर्ति के कार्य जारी


 


भोपाल : गुरूवार, अप्रैल 8, 2021, 13:40 IST

राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था किए जाने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयास तेजी से जारी हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा भोपाल-नर्मदापुरम संभाग में 1225 जलप्रदाय योजनाओं का कार्य जारी है। इन जलप्रदाय योजनाओं की लागत 601 करोड़ 19 लाख 35 हजार रूपये है। विभाग के मैदानी कार्यालयों द्वारा जल जीवन मिशन के मापदण्डों के अनुसार कार्य प्रारम्भ कर दिये गए हैं।

प्रदेश की समग्र ग्रामीण आबादी को घरेलू नल कनेक्शन से पेयजल की आपूर्ति किए जाने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल संरचनाओं की स्थापना एवं विस्तार के कार्य किए जा रहे हैं। इनमें भोपाल जिले की 63, विदिशा 163, रायसेन 162, सीहोर 214, राजगढ 108, होशंगाबाद 124, हरदा 141 तथा बैतूल की 250 जलसंरचनायें शामिल हैं। इन जिलों के विभिन्न ग्रामों में पूर्व से निर्मित पेयजल अधोसंरचनाओं को नये सिरे से तैयार कर रेट्रोफिटिंग के अन्तर्गत भी कार्य किया जा़ रहा है।

इसके अतिरिक्त जल निगम भी भोपाल संभाग के 1566 ग्रामों में नल कनेक्शन के जरिये जल उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। रायसेन, विदिशा, राजगढ तथा सीहोर जिलों के ग्रामों में एक लाख 96 हजार 984 नल कनेक्शन दिए जायेंगे। इन जलप्रदाय योजनाओं के पूर्ण होने पर 13 लाख 36 हजार से अधिक ग्रामीण आबादी को लाभ पहुँचेगा।

इन जलप्रदाय योजनाओं में जहाँ जलस्त्रोत हैं, वहाँ उनका समुचित उपयोग कर आसपास के ग्रामीण रहवासियों को पेयजल प्रदाय किया जायेगा। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्त्रोत नहीं हैं वहाँ जल स्त्रोत निर्मित किए जायेंगे। समूची ग्रामीण आबादी के लिए यह व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से अगले तीन सालों (2023 तक) में पूरा करने का लक्ष्य है।


समर चौहान


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam