युवक-युवती की फंदे पर लटकी लाश बरामद की गई है.
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के जंगल में एक युवक और युवती की लाश पुलिस ने बरामद की है. शव सड़ने लगे थे.
धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम मोहेरा के घने जंगल मे युवक-युवती के फंदे पर लटकी लाश बरामद की गई. शव सड़ने लगे थे. बीते सोमवार को मोहेरा बीट के वनरक्षक मनोज कुमार गायकवाड़ चौकीदार के साथ जंगल की सुरक्षा के लिए बीट भ्रमण पर निकले थे. उन्होंने शाम करीब 5 बजे पहाड़ी के बीच घने जंगल में कुरू पेड़ पर कपल को दुपट्टा के सहारे फांसी पर लटका हुआ देखा. वनरक्षक ने घटना की जानकारी कोटवार को दी. कोटवार ने इनकी सूचना थाने को दी.
जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि शव तीन दिन पुराना है. सोमवार को देर शाम होने के कारण पुलिस घटनास्थल में पहुंच नहीं सकी. मंगलवार को शव को बरामद किया गया. दोनों कहां के रहने वाले हैं. इसकी जांच की जा रही है. मगरलोड थाने के एसआई सुभाष लाल ने बताया कि कोटवार के जरिये सूचना मिली थी. अब आगे की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टिया इसे आत्महत्या मानकर जांच का दायरा आगे बढ़ाया जा रहा है.ये भी पढ़ें:
Fact Check: क्या तेजी से कोरोना वायरस फ्री जोन की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़?
‘CRPF के 76 जवानों की लाशें देख हाथ-पैर कांपने लगे थे, कैमरा निकालने की हिम्मत तक नहीं थी’
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए धमतरी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 7, 2020, 12:31 PM IST


