धार जिले के धामनोद के बेगन्दा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। प्रशासन ने अतिक्रमण कर बनाए गए दो मकानों पर जेसीबी चलाकर कार्रवाई की। इसी दौरान एक महिला और युवक द्वारा जहरीला पदार्थ पीने की बात सामने आई। दोनों की तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें धामनोद अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने धार रेफर करने की बात कही।वहीं, कार्रवाई को लेकर कब्जाधारियों ने प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। मामले के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।


