नगरीय निकायों को उपभोक्ता प्रभार के संबंध में सहयोग देने प्रकोष्ठ गठित


नगरीय निकायों को उपभोक्ता प्रभार के संबंध में सहयोग देने प्रकोष्ठ गठित


 


भोपाल : बुधवार, नवम्बर 18, 2020, 14:04 IST

राज्य शासन द्वारा जल प्रदाय, जल-नल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सेवाओं के लिए उपभोक्ता प्रभार लगाने के लिए बनाये गए नियमों के संबंध में नगरीय निकायों को तकनीकी सहयोग देने एवं समन्वय के लिए संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास स्तर पर एक प्रकोष्ठ गठित किया गया है।

प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुख्य अभियंता श्री संजय खाड़े होंगे। सहायक यंत्री श्री सुनील श्रीवास्तव सदस्य सचिव होंगे। समिति में अधीक्षण यंत्री श्री सुरेश सेजकर, वित्त अधिकारी श्री ए.जे. इक्का और सहायक लेखा अधिकारी श्री सिद्धांत अवस्थी को सदस्य बनाया गया है।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here