नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह का दौरा कार्यक्रम
भोपाल : बुधवार, फरवरी 19, 2020, 16:58 IST

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह 20 फरवरी की सुबह गुना जिले के आरोन में आजीविका मिशन भवन का शुभारंभ करेंगे। दोपहर में शासकीय महाविद्यालय आरोन के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे और अपरान्ह में नगर परिषद आरोन में रैन बसेरा एवं अन्य निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। श्री सिंह 20 फरवरी को ही रात में भोपाल लौटेंगे।
राजेश पाण्डेय
Source link


