नतीजों से पहले अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे ट्रंप- बाइडेन, जानिए किसका पलड़ा भारी| Hindi News, दुनिया

नई दिल्लीः अमेरिका में रात होने की वजह से राष्ट्रपति चुनाव (US Election 2020) की काउंटिंग रोक दी गई है. करीब 5 घंटे बाद वोटों की गिनती दोबारा शुरू होगी. लेकिन डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन के दोनों नेता रिजल्ट से पहले ही अपने आप को जीत का दावेदार बता रहे हैं. हालांकि, अब वो वक्त बिल्कुल भी दूर नहीं जब इन दोनों में से किसी के नाम संयुक्त राज अमेरिका की कैंप्टेंसी होगी. यानी अमेरिका के अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होंगे या जो बाइडेन बाजी मारेंगे, इसका फैसला कुछ घंटों में चुनाव परिणामों के बाद हो जाएगा. दिलचस्प बात है कि वोटिंग के रूझान को ध्यान में रखते हुए ट्रंप ने फर्स्ट लेडी मिलेनिया ट्रंप के साथ अपनी जीत की घोषणा कर दी है और अमेरिका के लोगों को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद भी दिया है.

ट्रंप ने कहा, सच्चाई को सामने लाने के लिए हम कोर्ट जाएंगे
वहीं ट्रंप ने चुनाव में गड़बड़ी को लेकर भी आरोप लगाए हैं. ट्रंप ने कहा कि ”यह अमेरिकी जनता के साथ एक धोखा है. उन्होंने कहा कि हम चुनाव जीत रहे हैं. हमारा लक्ष्य अब सच्चाई को सामने लाना है. उन्होंने कहा, ‘हम यूएस सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं. हम चाहते हैं कि सभी मतदान रुकें.” ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘हम बड़े हैं, लेकिन वे (जो बिडेन) चुनाव हेराफेरी करने की कोशिश कर रहे हैं. हम उन्हें कभी ऐसा नहीं करने देंगे. मतदान बंद होने के बाद वोट नहीं डाले जा सकते हैं!’

ये भी पढ़ें-US Presidential Election 2020: भारतीय मूल के चारों डेमोक्रेट सांसद दोबारा निर्वाचित हुए

फ्लोरिडा और टेक्सस में जीते ट्रंप, राज्यपाल ने दी बधाई
आगे रिपब्लिकन कंडीडेट डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी कर कहा, ”मैं अमेरिका के लोगों का उनके इतने ज्यादा समर्थन के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं. हम एक बड़े जश्न की तैयारी कर रहे हैं.”  US media exit poll के अनुसार ट्रंप ने फ्लोरिडा और टेक्सस को जीत लिया है. ट्रंप ने कहा, ”हम विस्कॉन्सिन जीत रहे हैं और गवर्नर ने मुझे टेक्सास जीतने के लिए फोन पर बधाई दी है. उन्होंने कहा, वैसे, क्या चल रहा है, मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा है.”

रूझानों से खुश हुए जो बाइडेन
वहीं दूसरी ओर जो बाइडेन ने कहा, ”हम चुनाव जीत रहे हैं, हमें पता था कि नतीजों में वक्त लगेगा. जब तक हर एक बैलेट की गिनती नहीं हो जाती, हमें इंतजार करना होगा.” चुनाव परिणामों से अमेरिकी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन खुश हैं. उन्होंने कहा कि हम जहां हैं, वहां अच्छा महसूस कर रहे हैं. 

ट्रंप ने कहा, हमें पा कर पाना बाइडेन के लिए संभव नहीं 
जबकि ट्रंप का दावा है कि हम 690,000 से भी ऊपर चल रहे हैं लिहाजा हमें कैच कर पाना जो बाइडेन के लिए संभव ही नहीं है. हम मिशिगन जीत रहे हैं, मैंने रूझानों को देखा और मुझे काफी खुशी है. वाह यह मेरे लिए बहुत है. सबसे अच्छी बात ये है कि हम पेन्सिलवेनिया भी जीत रहे हैं,

राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के लिए कुल 270 इलेक्टोरेल वोटों की जरूरत होती है. अमेरिका में कुल इलेक्टोरेल वोट की संख्या 538 है. चुनावी रूझानों के अब तक के परिणाम में बाइडेन लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. इलेक्टोरल वोट गिनती में बाइडेन 209 और ट्रंप 112 पर हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्योमिंग, कंसास, मिसौरी, मिसिसिपी को जीता. जबकि जो बाइडेन ने वाशिंगटन, ओरेगन, कैलिफोर्निया और इलिनोइस में जो बाइडेन ने जीत हासिल की है. 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here