नदी किनारे पाँच जिलों में 1 लाख 85 हजार पौधों का होगा रोपण : मंत्री श्री पटेल
भोपाल : शुक्रवार, जून 5, 2020, 20:46 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने बताया कि आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर नदी किनारे पाँच जिलों – हरदा, देवास, सीहोर, होशंगाबाद और खंडवा में 1 लाख 85 हजार पौधों के रोपण संबंधी कार्यक्रम का मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक एवं सुभाष मंच हरदा के प्रमुख श्री गौरीशंकर मुकाती भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि पौधरोपण एवं संरक्षण के कार्य की जिम्मेदारी किसानों ने स्वयं ली है। किसानों ने संरक्षण संबंधी शपथ भी ली है। पौधरोपण कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 500 से अधिक किसान जुड़े थे।
अलूने
Source link

