नरेंद्र मोदी हैं कल्पवृक्ष, केजरीवाल बबूल का पेड़, राहुल बाबा खरपतवार हैं

भोपाल। इन दिनों चुनाव गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव का माहौल है। कोई भी राजनीतिक दल हो या नेता, बयान देने में पीछे नहीं हैं। इन्हीं में से एक हैं, शिवराज। जी हां, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। भारतीय जनता पार्टी ने शिवराज को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। प्रचार की इसी कड़ी में शिवराज सिंह चौहान आज गुजरात के कच्छ जिले की मांडवी विधानसभा में प्रचार करने पहुंचे। वहां जनसभा में शिवराज ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर जुबानी हमला किया।


शिवराज ने कहा कि ये कांग्रेस और आप देश से संतोष और चैन साफ कर देंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल्प वृक्ष हैं, जो जरूरत है, वही मिलेगा और केजरीवाल बबूल का पेड़ हैं, केवल कांटे ही चुभेंगे। राहुल गांधी खर पतवार हैं, ये फसल ही खराब कर देंगे।

इतना ही नहीं, शिवराज ने गुजरात के वोटर्स को लुभाने के लिए गुजराती भाषा में ट्वीट भी किया।

शिवराज यहीं नहीं रुके, उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ये झूठे वादे करने वाले, हालत यह है कि यहां भी अब कांग्रेस में बचा क्या है। हमारे यहां के रिजेक्टेड माल को लड़ा रहे हैं। पुराने कांग्रेसी अंदर बैठे-बैठे कुसमुसा रहे हैं। कांग्रेस की हालत यह हो गई है। सभा के दौरान​ शिवराज ने ‘इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा’ गाकर लोगों की वाहवाही बटोरी।
गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। पहला चरण 1 दिसंबर 2022 को, जबकि दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को मत डाले जाएंगे। चुनाव परिणाम 8 दिसंबर हो आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here