- हर रविवार को पूरे मध्यप्रदेश में लॉकडाउन रहेगा
- मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति हर रोज बदल रही
मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिवराज सरकार ने राज्य में फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. अब हर रविवार को पूरे मध्यप्रदेश में लॉकडाउन होगा. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर राज्य सरकार ने तय किया है कि हर रविवार को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार शाम मीडिया ब्रीफिंग में इस बात की जानकारी दी. नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक, अगले आदेश तक अब हर रविवार को पूरे मध्यप्रदेश में लॉकडाउन रहेगा. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों की वजह से मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति हर रोज बदल रही है. बॉर्डर वाले जिलों में कोरोना के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
मुरैना मध्यप्रदेश का नया हॉटस्पॉट बन गया
स्वास्थ्य मंत्री ने उदाहरण देते हुए बताया कि जलगांव से लगते बड़वानी और धौलपुर से लगे मुरैना, भिंड और ग्वालियर में बीते कुछ दिनों से कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. इसलिए अब बॉर्डर पर एक बार फिर अन्य प्रदेशों से आने वालों की जांच शुरू की जाएगी.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना के कुल 16,036 मामले अबतक सामने आ चुके हैं जबकि इससे 629 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है. बॉर्डर से सटे मुरैना में बुधवार को भी कोरोना के 115 मामले सामने आने के बाद से ये जिला मध्यप्रदेश का नया हॉटस्पॉट बन गया है.


