नागरिकता संशोधन कानून प्रभावी हुआ, अधिसूचना जारी


नई दिल्ली। CAA यानी नागरिकता संशोधन अधिनियम का देश भर में विरोध के बीच यह कानून 10 जनवरी 2020 से लागू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी करने के साथ ये नया अधिनियम प्रभावी हो गया है। इसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 तक आने वाले इन देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान की जाएगी। अधिसूचना के साथ ही CAA का विरोध प्रदर्शन और तेज होने की आशंका भी जताई जा रही है। बता दें कि केरल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे कांग्रेस शासित राज्य इस कानून को अपने यहां लागू नहीं करने की घोषणा कर चुके हैं वहीं उत्तरप्रदेश सरकार ने इसे लागू करने की अपनी तैयारी पहले ही शुरू कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here