निकाय चुनाव के कई प्रत्याशियों का आज हो सकता है ऐलान

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज होना है.आज कई जिलों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कांग्रेस कर सकती है.कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में दोपहर एक बजे से बैठक शुरू होगी. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम करेंगे.समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया समेत सभी 12 मंत्री और कई विधायक भी हैं.बैठक में ज्यादा से ज्यादा वार्डों के लिए पार्षद प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने की कोशिश होगी.ऐसा माना जा रहा है कि जिन वार्डों के लिए सिंगल नाम आए हैं या फिर जिन नामों पर वार्ड से लेकर जिला स्तरीय प्रत्याशी चयन कमेटियों में सहमति बन गई है, उनकी सूची आज या कल जारी कर दी जाएगी.जिन वार्डों के लिए पैनल बना है, उसमें एक-दो दिन और लग सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here