निर्माण कार्य के दौरान मिक्सर मशीन में फंसा युवक का हाथ, गंभीर हालत में रायपुर रेफर, Mans hand stuck in mixer machine during construction work Raipur refer in critical condition | kawardha – News in Hindi

निर्माण कार्य के दौरान मिक्सर मशीन में फंसकर मजदूर का हाथ कटा, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

फिलहाल घायल मजदूर का इलाज किया जा रहा है. (फाइल फोटो)

बताया जा रहा है कि गांव में बिल्डिंग निर्माण कार्य चल रहा था. युवक मिक्सर मशीन में रेती,गिट्टी मिक्स कर रहा था. इसी बीच उसका ध्यान किसी दूसरी तरफ गया और उसका हाथ अचानक मशीन के भीतर चला गया.

कवर्धा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कवर्धा (Kawardha) जिले में एक मजदूर हादसे का शिकार हो गया. दरअसल, कवर्धा में एक मजदूर युवक मिक्सर मशीन (Mixture Machine) की चपेट में आ गया. मशीन में युवक का हाथ बूरी तरह से फंस गया. जब तक हाथ बाहर निकाला जाता तब तक हाथ पूरी तरह कूचल गया था. हादसे में युवक का बाजू कटकर अलग हो गया. गंभीर अवस्था में उसे पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया. जहां उसकी गंभीर हालत को देख हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है.

दरअसल, घटना पंडरिया थाने के ग्राम अमलडीहा गांव का बताया जा रहा है. घायल युवक का नाम पुहुपराम बताया जा रहा है. मजदूर मिक्सर मशीन में गिट्टी और सिमेंट मिक्स कर रहा था. इसी बीच उसका हाथ मशीन की चपेट में आ गया. देखते ही देखते पूरा हाथ मशीन में फंस गया. जब तक मशीन बंद की जाती युवक का एक हाथ कट गया. फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है.

निर्माण कार्य के दौरान हादसा

बताया जा रहा है कि गांव में बिल्डिंग निर्माण कार्य चल रहा था. युवक मिक्सर मशीन में रेती,गिट्टी मिक्स कर रहा था. इसी बीच उसका ध्यान किसी दूसरी तरफ गया और उसका हाथ अचानक मशीन के भीतर चला गया. युवक जब तक कुछ समझ पाता,उसका हाथ काटकर अलग हो गया. आनन-फानन में उसे 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, युवकी की हालत गंभीर थी. युवक का पंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राजधानी रायपुर रेफर कर दिया गया है. फिलहाल, युवक का इलाज रायपुर में किया जा रहा है. युवक की स्थिति फिलहाल गंभीर ही बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि युवक की लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ है.ये भी पढ़ें: 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, CRPF का जवान शहीद 

पॉलिटिक्स के धुरंधर अजीत जोगी, ऐसा है ‘सपनों के सौदागर’ का राजनीतिक करियर 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कवर्धा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 11, 2020, 9:35 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here