नेत्रहीन शख्स ने की अंग्रेजी में क्रिकेट कमेंट्री, आप भी सुनकर रह जाएंगे दंग

आईएएस अवनीश शरण एक खास वीडियो किया शेयर. (Pic Courtesy- )

आईएएस अवनीश शरण एक खास वीडियो किया शेयर. (Pic Courtesy- )

अवनीश कुमार शरण (Awanish Sharan) ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट (Tweet) कर लिखा, ‘एक ऐसे दृष्टि बाधित व्यक्ति द्वारा अंग्रेजी में क्रिकेट कमेंट्री की नकल, जिसने न तो कभी क्रिकेट मैच देखा और न ही वह अंग्रेजी जानता है. वह मैच देखने वाली भीड़ के सामूहिक शोर की नकल भी करता है’. 

रायपुर. टैलेंट चेहरे की मोहताज नहीं, बस जरूरत है लगन और हिम्मत की. छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी और उप सचिव तकनीकी शिक्षा अवनीश कुमार शरण (Avnish Kumar Sharan) ने एक ऐसे ही टैलेंट से भरे एक खास शख्स का वीडियो शेयर किया है जिसे आप पर देखते ही रह जाएंगे. ये शख्स खास इसलिए हैं क्यों ये देख नहीं सकते और न ही इन्हेंं अंग्रेजी आती है. बावजूद इसके अंग्रेजी में क्रिकेट कमेंट्री (Cricket Commentary) की ऐसी नकल करते हैं मानो आपके सामने लाइव मैच चल रहा हो. इतना ही नहीं ये शख्स आपने मुंह से आवाज निकालकर आपके टीवी और स्टेडियम में लोगों का शोर भी सुना सकते है.

अवनीश कुमार शरण ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट कर इस शख्स के अनोखे टैलेंट के बारे में बताया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘एक ऐसे दृष्टि बाधित व्यक्ति द्वारा अंग्रेजी में क्रिकेट कमेंट्री की नकल, जिसने न तो कभी क्रिकेट मैच देखा और न ही वह अंग्रेजी जानता है. वह मैच देखने वाली भीड़ के सामूहिक शोर की नकल भी करता है. अद्भुत, अविश्वसनीय !!!.

शेयर किया था एक दिलचस्प वीडियो पिछले सात दिसंबर में अईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया था. उन्होंने इस वीडियो के जरिए लोगों को हर मुश्किल में हौंसला रखने की सलाह दी थी.  दरअसल, यह वीडियो दो छोटे बच्चों का था, जिन्हें गली के कुत्तों ने घेर लिया था. दो बच्चे रात में किसी गली से गुजर रहे थे. इसी दौरान उन्हें कुत्तों का एक समूह घेर लिया. हालांकि, इस दौरान एक बच्ची डरकर भाग खड़ी हुई, लेकिन बच्चा निडर होकर मौके पर ही खड़ा रहा. बच्चे ने डटकर बगैर डरे कुत्तों का सामना किया और उन्हें डरकर भागने पर मजबूर कर दिया. आईएएस अधिकारी ने इस वीडियो को संडे मोटिवेशन नाम दिया था. साथ ही उन्होंने लिखा था कि अपने हौसलों को ये मत बताओ कि तुम्हारी परेशानी कितनी बड़ी है, बल्कि अपनी परेशानी को ये बताओ कि तुम्हारा हौसला कितना बड़ा है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here