न ट्रेन चलेगी-न प्लेन, 19 दिन के लिए और बढ़ा देशभर में लॉकडाउन – Lockdown extended train flight transport remain suspended amid corona virus

कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही देश की जंग अब और लंबी हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है. हालांकि, लॉकडाउन बढ़ने के संकेत सरकार ने पहले ही दे दिये थे, लेकिन कुछ राहत की भी उम्मीद की जा रही थी, मगर ऐसा नजर नहीं आ रहा है.

पीएम मोदी के ऐलान के बाद रेलवे की तरफ से बयान आया है कि सभी पैसेंजर ट्रेन लॉकडाउन जारी रहने तक ही बंद रहेंगी यानी 3 मई तक कोई भी पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेगी. मेट्रो सेवा भी पहले की तरह ही बंद रहेगी.

इसके अलावा फ्लाइट सेवा भी नहीं खुलेगी. सभी घरेलु और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स 3 मई की रात 11 बजकर 59 मिनट तक बंद रहेंगी.

बसों को लेकर हालांकि, कोई जानकारी अब तक नहीं दी गई है, लेकिन जिस तरह पीएम मोदी ने हर थाने, हर जिले और हर राज्य में सघन निगरानी का आदेश दिया है, वैसी परिस्थिति में बसों के आवागमन की संभावना न के बराबर ही है.

परिवहन न खोलने की मांग कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तरफ से भी की गई थी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर परिवहन खुल गया तो लॉकडाउन का कोई असर नहीं रहेगा. लेकिन इस सबके बीच किसान और फसल की वजह से राहत की उम्मीद की जा रही थी.

दरअसल, इस समय देश में रबी की फसल कटाई का वक्त है. फसल तैयार है, सीमाएं लॉक होने के चलते न तो मजदूर कहीं जा पा रहे हैं और न ही मशीनों की आवाजाही हो रही है. पीएम मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन बढ़ाने के ऐलान के साथ ये तो कहा है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर प्रयास कर रही हैं कि किसानों को कम से कम दिक्कत हो. लेकिन ये दिक्कत कैसे कम होंगी, इसका फॉर्मूला अभी नहीं बताया गया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here