भोपाल। मुख्य सचिव अनुराग जैन के नीति आयोग का CEO बनने के बाद मध्य प्रदेश में नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रशासनिक गलियारों में डॉ. राजेश राजौरा, मनु श्रीवास्तव, मनोज गोविल और पंकज अग्रवाल के नाम संभावित दावेदारों के तौर पर चर्चा में हैं। इनमें केंद्र में सचिव स्तर की जिम्मेदारी संभाल रहे पंकज अग्रवाल और मध्य प्रदेश में पदस्थ डॉ. राजेश राजौरा के नाम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा बताई जा रही है। अब देखना होगा कि नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी किस अधिकारी को मिलती है।