पंजाब: नहर के किनारे आया मगरमच्छ, किसान ने पूंछ पकड़कर घूमाने की कोशिश की – Crocodile water muktasar punjab coronavirus covid 19 lockdown tstc

  • नहर से निकला एक मगरमच्छ
  • गांव के लोगों में फैल गई दहशत

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है. इसे फैलने से रोकने के लिए कई देशों ने लॉकडाउन जैसे तरीके अपनाए हुए हैं. लोग कई दिनों से अपने घरों में कैद हैं. इसका सबसे ज्यादा फायदा प्रकृति को भी मिल रहा है. इसकी वजह से प्रदूषण अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है. वहीं जंगली जानवर और पशु पक्षी भी राहत की सांस ले रहे हैं. लेकिन इस बीच पंजाब के मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा के एक गांव के पास नहर के किनारे एक मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

मुक्तसर जिले के तहसील गिद्दड़बाहा के पास एक गांव गुरुसर में राजस्थान से होता हुआ एक मगरमच्छ नहर के किनारे पर आ गया. नहर के पास काम कर रहे एक किसान ने उस मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर खींचने की कोशिश और दूसरे ने वीडियो बनाया. लेकिन मगरमच्छ जल्दी से वापस नहर में चला गया. लॉकडाउन की वजह से नदी, नहर और तलाबों का पानी साफ हो चुका है और दिन में इंसानी गतिविधि भी ना के बराबर है, जिसका फायदा जंगली जानवर भी उठा रहे हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

नहर में मगरमच्छ आने की खबर से गांव के लोग दहशत में है. आमतौर में गुरुसर गांव के लोग गर्मी के दिनों में इस नहर में नहाते हैं और दूसरी जरूरी चीजों के लिए पानी भी भरते हैं. फिलहाल लॉकडाउन की वजह से लोग नहर की तरफ नहीं जा रहे हैं. नहर में मगरमच्छ की सूचना गांव वालों ने वन विभाग को दे दी है.

लॉकडाउन की वजह से चारों तरफ शांति है और प्रकृति पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है. ऐसे में देश के कई रिहायशी इलाकों में जंगली जानवर भी घूमते देखे गए हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here