पति आनंद की हेयरस्टाइलिस्ट बनीं सोनम कपूर, वीडियो हो रहा वायरल – Lockdown sonam kapoor turns into a hairstylist for hubby anand ahuja tmov

कोरोना वायरस के कारण सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा संग क्वारनटीन में हैं. वो जब से लंदन से लौटी हैं तभी से क्वारनटीन में हैं. इस दौरान सोनम सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है. वो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को टाइम-टाइम पर अपडेट कर रही हैं. अब सोनम कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पति की हेयरस्टाइलिस्ट बनीं सोनम कपूर

इस वीडियो में सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के बाल बनाती दिख रही हैं और आनंद मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं. सोनम का यूं पति को पैंपर करना फैंस को काफी पसंद आ रहा है. बता दें कि सोनम से पहले अनुष्का शर्मा का भी वीडिया वायरल हुआ था. वीडियो में वो पति विराट कोहली के बाल काटती दिखी थीं.

View this post on Instagram

#Everydayphenomenal 💫 . @sonamkapoor @anandahuja #couplegoals ♥️ (Edit: Sonam liked it)

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoorpedia) on

लौट आए मोगली और बगीरा, दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट होगा ‘द जंगल बुक’

वरुण धवन ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, डॉक्टरों-बेघरों के लिए करेंगे खाने का इंतजाम

हाल ही में कोरोना वायरस के खतरे के बीच एकता का संदेश देने के लिए तमाम सितारों ने इस मौके पर अपने-अपने घरों की बत्तियां बंद कर दीयों, मोमबत्तियों और टॉर्च से उजाला किया था. लेकिन कई लोग ऐसे भी थे जो इस मौके पर पटाखे और आतिशबाजियां करने लगे थे, जिसके चलते वायु और ध्वनि प्रदूषण में बढ़ोतरी देखने को मिली. इस सब पर सोनम कपूर को बहुत गुस्सा आया था. उन्होंने पटाखे जलाने वाले लोगों को अपने ट्वीट के सहारे लताड़ लगाई थी. सोनम ने अपने ट्वीट में लिखा था, यहां पूरी तरह से शांति का माहौल था और अब पक्षियों और कुत्तों को काफी परेशानी हो रही है क्योंकि कुछ बेवकूफों ने आज पटाखे जलाने का फैसला किया.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here