पति को ऑडियो-वीडियो भेजने से नाराज थी महिला, देर रात घर पहुंचकर किया हमला; कंपू थाना क्षेत्र का मामला

ग्वालियर। शहर के कंपू थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में धर्मेंद्र प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर पर 8 से 9 गहरे घाव होने की जानकारी सामने आई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र प्रजापति ललितपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। आरोप है कि देर रात महिला उसके घर पहुंची और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में धर्मेंद्र बुरी तरह घायल हो गया।

पति को ऑडियो-वीडियो भेजने से नाराजगीप्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला के पति को धर्मेंद्र द्वारा ऑडियो-वीडियो भेजे जाने को हमले की वजह बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

बाइट: गुलाब सिंह, एसआई, थाना कंपू, ग्वालियर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here