पर्यटन मामलों के लिये पर्यटन केबिनेट पुनर्गठित


पर्यटन मामलों के लिये पर्यटन केबिनेट पुनर्गठित


 


भोपाल : बुधवार, नवम्बर 18, 2020, 17:25 IST

राज्य शासन द्वारा पूर्व में गठित पर्यटन मामलों के लिये मंत्रि-परिषद समिति (पर्यटन केबिनेट) का पुनर्गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। प्रमुख सचिव, पर्यटन इस समिति के भार-साधक सचिव होंगे।

समिति में लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव, वन मंत्री कुँवर विजय शाह, वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, आदिम-जाति कल्याण एवं अनुसूचित-जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया और पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर सदस्य होंगी।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here