पहाड़ी अंचलों के ग्रामों को देंगे सड़क सुविधा


पहाड़ी अंचलों के ग्रामों को देंगे सड़क सुविधा


डॉ. साधौ ने किया 19 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ 


भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 14, 2020, 20:48 IST

चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने शुक्रवार को खरगोन जिले के महेश्वर तहसील के विभिन्न गाँवों में बनने वाली 19 करोड़ 25 लाख लागत की सड़कों का भूमिपूजन किया।  उन्होंने  कहा कि सरकार ने तय किया है कि  पहाड़ी अंचलों के  गांव भी तरक्की की राह पर आगे बढ़े इसके लिए विभिन्न ग्रामीण सड़कों  के निर्माण की  स्वीकृति प्रदान कर भूमिपूजन और लोकार्पण का कार्य किया जा रहा है। सड़कों के बन जाने से हमारे गांव बाजार से जुड़ सकेंगे और तरक्की की राह पर चल पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इसी सप्ताह यहां 70 करोड़ के अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और अजजा पंचायतों में बर्तनों का वितरण कार्य किया जाएगा।

  मंत्री डॉ. साधौ शनिवार को भी अपने भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का भूमिपूजन करेंगी। इनमें महेश्वर में 29.40 लाख रूपए की लागत से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग महेश्वर द्वारा बनाए गए हस्तकरघा सुविधा केंद्र का भूमिपूजन करेंगी।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here