पाकिस्तान: सेना मुख्यालय के पास बम विस्फोट, 1 की मौत, 15 घायल – Pakistan rawalpindi saddar area blast one killed several people injured

  • रावलपिंडी के सदर इलाके में बम धमाका
  • एक की मौत, 2 बच्चे सहित 15 लोग घायल

पाकिस्तान में रावलपिंडी शहर के सदर इलाके में कोल सेंटर चौक पर बम विस्फोट हुआ है. इस बम धमाके में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए. सूत्रों के मुताबिक, यह धमाका एक मोटरसाइकिल में हुआ. धमाके में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, पुलिस और लॉ इन्फोर्समेंट ने घटना स्थल को सील कर दिया है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

यह बम विस्फोट शहर के सदर इलाके में हुआ, जो पाकिस्तानी सेना मुख्यालय के नजदीक है. वहीं, पुलिस प्रवक्ता साजिदुल हसन ने मीडियो को बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि विस्फोटक सामग्री को एक इलेक्ट्रिक पोल में लगाया गया था.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

प्रवक्ता ने बताया, घटना स्थल के आस-पास की संपत्तियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं. इस विस्फोट में एक शख्स ने जान गंवा दी. वहीं दो बच्चे सहित 15 लोग घायल हो गए. विस्फोट स्थल को अधिकारियों ने सील कर दिया है, साथ ही बचाव कार्य जारी है.

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, जांच टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम घटनास्थल से सुबूत इकट्ठा कर रही है. प्रवक्ता ने कहा कि यह विस्फोट एक संगठित आतंकवाद का प्रयास है. जो भी लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं वे कानून से नहीं बच सकेंगे. फिलहाल इस विस्फोट की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here