पालघर लिंचिंग: 32 साल के युवक ने की खुदकुशी, CID ने की थी पूछताछ – palghar lynching case young person suicide cid maharashtra

  • 16 अप्रैल को 2 साधुओं की हुई थी हत्या
  • कई गांव के लोगों से हो रही पूछताछ

महाराष्ट्र के पालघर लिंचिंग केस की जांच में एक नया मोड़ आ गया है. इस मामले में 32 साल के एक शख्स ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली है. इस शख्स से घटना की जांच कर रही सीआईडी ने पूछताछ की थी. शनिवार शाम को एक पेड़ से इस युवक का शव लटका हुआ मिला.

पेड़ से लटककर युवक ने दीन जान

32 साल का विनुष धर्म धंगड़ा नाम का ये शख्स दिवशी चिंचपाड़ा का रने वाला था. शनिवार को नॉयलन की रस्सी के जरिए एक पेड़ से लटककर इसने जान दे दी. धंगड़ा उन कई लोगों में शामिल था जिनसे दो साधुओं की हत्या के मामले में सीआईडी ने पूछताछ की थी. इन साधुओं की पालघर में 16 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी.

युवक पेशे से किसान था

कासा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि धंगड़ा एक किसान था और राज्य की सीआईडी ने उससे हाल ही में पूछताछ की थी. हालांकि पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीआईडी ने पूरे गांव के लोगों से पूछताछ की थी और धंगड़ा से कोई अलग से पूछताछ नहीं की गई थी.

पढ़ें- PM मोदी जल्द भरेंगे इस खास प्लेन में उड़ान, मिलेगी ट्रंप के एयरफोर्स वन जैसी सुरक्षा, ये है खासियत

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस अधिकारी ने कहा कि धंगड़ा की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है क्योंकि वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने इस मामले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

धंगड़ा के परिवार के लोगों से भी पुलिस बयान ले रही है. बता दें जिस शख्स ने खुदकुशी की है उसका घर उस गांव के नजदीक है जहां दो साधुओं की हत्या की गई थी. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि पालघर की घटना में आस-पास के 5 से 6 गांव के लोग शामिल हैं. इस मामले में पुलिस ने अभी लगभग 160 लोगों को गिरफ्तार किया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here