पिज्जा डिलिवरी बॉय के संपर्क में आए सभी लोगों का कोरोना रिजल्ट निगेटिव – Delhi pizza delivery boy all high risk contacts corona test negative

  • कोरोना संक्रमित मिला था पिज्जा डिलिवरी बॉय
  • संपर्क में आए हाई रिस्क लोगों का रिजल्ट निगेटिव

कोरोना संकट से जूझ रही दिल्ली के लिए एक अच्छी खबर है. साउथ दिल्ली में जिस पिज्जा डिलिवरी बॉय के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ा था, उसके संपर्क में आए लोगों का कोरोना टेस्ट रिजल्ट निगेटिव आ गया है. डिलिवरी बॉय के संपर्क में आए 16 लोगों का टेस्ट किया गया था. ये लोग हाई रिस्क पर थे. फिलहाल, 72 परिवार अभी भी क्वारनटीन है.

दरअसल, साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में एक पिज्जा डिलिवरी बॉय कोरोना से संक्रमित मिला था. लक्षण होने के बाद भी वह कई दिनों तक पिज्जा की डिलिवरी करता रहा था. डिलिवरी बॉय के संक्रमित मिलने पर 72 परिवारों को होम क्वारनटीन कर दिया गया था. इसके साथ ही डिलिवरी बॉय के संपर्क में आए 16 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिनका रिजल्ट आज निगेटिव आ गया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी इन लोगों को होम क्वारनटीन कर दिया गया है. इसेक अलावा 72 परिवारों का होम क्वारनटीन जारी रहेगा. अगर इन परिवारों में से किसी के अंदर लक्षण मिलते हैं तो इनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा. वैसे सरकार इन लोगों का रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट भी करा सकती है. दिल्ली में रैपिड टेस्ट की शुरुआत आज से हो रही है.

कोरोना पर भ्रम फैलाने से बचें, आजतक डॉट इन का स्पेशल WhatsApp बुलेटिन शेयर करें

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 17 हजार को पार कर गया है. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 17 हजार 265 हो गई है. इसमें 543 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2547 लोग ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 1553 नए मामले आए हैं और 36 लोगों की मौत हुई है.

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है. यहां अब तक 4203 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 223 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 507 लोग ठीक हो चुके हैं. दूसरे नंबर पर दिल्ली है. यहां 2003 मामले सामने आए हैं, जिसमें 45 लोगों की मौत हो चुकी है. तीसरे नंबर पर गुजरात है. यहां 1743 मामले सामने आए हैं, जिसमें 63 लोगों की मौत हो चुकी है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here