- कोरोना को लेकर पीएमओ ने किया ट्वीट
- देश में बीमारी से अब तक 507 लोगों की मौत
- PM मोदी ने की एकजुटना दिखाने की अपील
कोरोना महामारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक बार फिर एकजुटता दिखाने की अपील की गई है. पीएमओ ने ट्वीट के जरिए पीएम मोदी के हवाले से कहा कि कोरोना नस्ल, धर्म, रंग, जाति नहीं देखता है. कोरोना संप्रदाय, भाषा और सीमाएं भी नहीं देखता है. इसलिए एकता और भाईचारा बनाए रखने की जरूरत है. पीएम ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ाई में हम सब एकजुट हैं.
COVID-19 does not see race, religion, colour, caste, creed, language or borders before striking.
Our response and conduct thereafter should attach primacy to unity and brotherhood.
We are in this together: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 19, 2020
पीएमओ के ट्वीट के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में देशवासी लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं. इसमें समाज के अनेक वर्गों की सकारात्मक भूमिका है. छोटे-छोटे दुकानदारों ने पूरी सामाजिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
इस संकट की घड़ी में देशवासी लॉकडाउन का पालन कर पा रहे हैं, इसमें समाज के अनेक वर्गों की सकारात्मक भूमिका है। हम कल्पना करें कि हमारे ये छोटे-छोटे व्यापारी और दुकानदार खुद के जीवन का रिस्क न लेते और रोजमर्रा की जरूरत का सामान न पहुंचाते तो क्या होता?
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2020
उन्होंने कहा कि समाज और देश इनके इस योगदान को हमेशा याद रखेगा. मैं जानता हूं कि खुद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और दूसरों से इसका पालन करवाना चुनौतीपूर्ण है. संकट की घड़ी में इस योगदान के लिए सभी दुकानदार और व्यापारी बधाई के पात्र हैं.
बता दें कि कोरोना के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं. अब तक इस खतरनाक महामारी के चलते 519 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में 3 लाख 86 हजार 791 टेस्ट किए गए हैं. पिछले 24 घंटे में 27 लोगों की मौत हुई है, जबकि 2302 लोग ठीक हुए हैं.
वहीं, लॉकडाउन के कारण देश में आर्थिक गतिविधियों पर भी ब्रेक लगा हुआ है. इस बीच गृह मंत्रालय ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान गैर-जरूरी सामानों की ऑनलाइन डिलीवरी नहीं होगी.
लॉकडाउन में राशन, सब्जी और मेडिकल की दुकानें खुली हैं तो वहीं दूसरी तरफ जरूरी सामानों की होम डिलीवरी भी की जा रही है. हालांकि गृह मंत्रालय ने आदेश दिया है कि ई-कॉमर्स कंपनियों के जरिए लॉकडाउन के दौरान गैर-जरूरी सामानों की सप्लाई पर रोक रहेगी.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने रविवार को बताया कि वैक्सीन और ड्रग टेस्ट के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है. वहीं, 23 राज्यों के 43 जिले में 14 दिनों से कोई केस सामने नहीं आया है. हम धीरे-धीरे हालात सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं.

