पीएम मोदी बोले- खुराफात लगती है मेरे सम्मान में 5 मिनट खड़े होने की मुहिम – Pm narendra modi tweet to fans corona virus covid 19 lock down

  • 5 मिनट तक खड़े होने की मुहिम गलत-पीएम
  • उत्साही समर्थकों को पीएम ने दी नसीहत
  • गरीब परिवार की जिम्मेदारी लें-पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कुछ उत्साही समर्थकों को फटकार लगाई है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि उनके ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए. पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है.

पीएम मोदी ने कहा कि हो सकता है कि यह किसी की सदिच्छा हो, तो भी मेरा आग्रह है कि यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है और मोदी को सम्मानित ही करना है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोना वायरस का संकट है. मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कोई हो ही नहीं सकता.

बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग मुहिम चला रहे हैं कि आने वाले रविवार यानी कि 12 अप्रैल को 5 मिनट के लिए खड़ा होकर पीएम मोदी को सम्मानित किया जाए. इस बाबत लोग ट्विटर-फेसबुक पर मैसेज शेयर कर रहे हैं. हालांकि पीएम की अपील के बाद ऐसे कई मैसेज को डिलीट कर दिया गया है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

pic-news_040820053321.jpg

पीएम मोदी ने इस मुहिम को गलत करार दिया है और कहा है कि अगर कोई मुझे सम्मान देना ही चाहता है तो जब तक कोरोना वायरस का संकट है तबतक एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी लें, उनके लिए इससे बड़ी सम्मान की बात नहीं होगी. पीएम मोदी ने कहा कि 5 मिनट तक खड़े होने की मुहिम गलत है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र की अपील पर देशवासियों ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन किया था. इसके बाद पीएम मोदी ने 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है. 5 अप्रैल को रात 9 बजे पीएम मोदी ने 9 मिनट के लिए लोगों से दीया जलाने की अपील की थी. लोगों ने बड़े उत्साह के साथ इसका पालन किया था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here