पीलिया संक्रमण रोकने निगम का नया प्लान, इन इलाकों में 1 घंटे होगी बिजली कटौती, raipur nagar nigam decides to cut electricity in many areas to curb jaundice spread health news | raipur – News in Hindi

पीलिया संक्रमण रोकने निगम का नया प्लान, इन इलाकों में 1 घंटे होगी बिजली कटौती

रायपुर में पीलिया पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में तेजी से फैल रहे पीलिया (Jaundice) संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने रोजाना सुबह 6:30 बजे से लेकर 7:30 बजे तक बिजली गुल करने का फैसला लिया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में तेजी से फैल रहे पीलिया (Jaundice) संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने रोजाना सुबह 6:30 बजे से लेकर 7:30 बजे तक बिजली गुल (Power Cut) करने का फैसला लिया है. सोमवार को रायपुर के पीलिया प्रभावित इलाकों में सुबह बिजली गुल रही. नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए बकायदा जिला प्रशासन से मांग की थी. इसके बाद कलेक्टर ने बिजली विभाग के चीफ को पत्र लिखकर 1 घंटे पीलिया प्रभावित इलाकों में बिजली सप्लाई स्थगित करने की मांग की है

बिजली गुल किए जाने को लेकर नगर निगम (Raipur Nagar Nigam) की दलील है कि नल खोलने के समय में लोग पंप से पानी खींच रहे हैं. इस वजह से नलों में दूषित पानी आने की संभावना ज्यादा है. इसलिए नल खुलने के समय में बिजली गुल करने की मांग नगर निगम ने की थी. रायपुर के पीलिया प्रभावित क्षेत्र आमापारा, मंगल बाजार, स्वीपर कॉलोनी, महामाई पारा, मोवा, सड्डू ,चंगोराभाठा और मठपुरैना इलाके में आज बिजली की सप्लाई सुबह एक घंटे के लिए बंद की गई.

निगम ने बताई ये वजह

आपको बता दें कि रायपुर में पीलिया पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसे रोकने में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग नाकाम रही है. ऐसे में संक्रमण और ज्यादा ना बढ़े इसलिए नगर निगम के अधिकारी अलग-अलग पैंतरे आजमा रहे हैं. इसमें पीलिया प्रभावित इलाकों की बिजली गुल कर वहां नलों से पानी खींचने वाले मोटर पंपों को बंद करने की योजना है. पिछले कुछ सालों में गर्मी के दिनों में जब भी राजधानी में पीलिया फैला तब-तब  नगर निगम द्वारा यही कवायद की गई, लेकिन अब तक इसका कोई स्थाई समाधान नहीं ढूंढा जा सका है.ये भी पढ़ें: 

डेयरी उद्योग पर लॉकडाउन का असर, दूध की खपत कम, पशुचारा हुआ इतना महंगा  

लॉकडाउन में फंसे कई मजूदर, सूरजपुर कलेक्टर ने ऐसे सेलिब्रेट किया उनका बर्थडे

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 13, 2020, 11:19 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here