पुणे: हावड़ा एक्सप्रेस के कूड़ेदान में AK-47 के 11 कारतूस बरामद – Howrah express live rounds of ak 47 rifle found abandoned in dustbin

  • रेलवे पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
  • कूड़ेदान में पॉलिथीन बैग में रखे गए थे कारतूस

हावड़ा एक्सप्रेस के एक कोच के कूड़ेदान में 11 कारतूस बरामद किए गए हैं. हावड़ा एक्सप्रेस को आजाद हिंद एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है. पुणे रेलवे स्टेशन के यार्ड में यह ट्रेन खड़ी थी. सफाई के दौरान कर्मचारियों ने कारतूस बरामद किए.

रेलवे पुलिस ने स्पष्ट किया कि यार्ड में ट्रेन की सफाई के दौरान कारतूस बरामद किए गए. ट्रेन की बोगी एस-2 में कारतूस मिले. इसमें 7 जिंदा और 4 खाली कारतूस हैं. रेलवे पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

मंगलवार शाम हावड़ा एक्सप्रेस (12130) कोलकाता से पुणे पहुंचने के बाद सफाई के लिए घोरपडी यार्ड में खड़ी की गई थी. ट्रेन की जब धुलाई और सफाई की जा रही थी तभी सफाई कर्मचारी को टॉयलेट के कूड़ेदान में एक पॉलिथीन बैग में ये कारतूस मिले . इसकी छानबीन में रेलवे पुलिस ने आर्मी और आयुध डिपो के अधिकारियों की मदद ली है.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: एएसपी के गार्ड ने AK-47 से खुद को मारी 6 गोलियां, मौके पर मौत

train_020420111726.jpgपुणे रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी थी ट्रेन

यह भी पढ़ें: दिल्ली को गोलियों से दहलाने की साजिश बेनकाब, 2000 जिंदा कारतूस बरामद

तफ्तीश में पता चला कि कारतूस एके-47 के हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इन कारतूसों पर आयुध डिपो के मार्क नहीं हैं. 6 कारतूस के रिम पर 10/90  और एक कारतूस के रिम पर 71/77 लिखा है. बुधवार को सभी कारतूस जांच के लिए भेजे जाएंगे. इसके अलावा रेलवे पुलिस पुणे आई हावड़ा एक्सप्रेस के यात्रियों की लिस्ट खंगालेगी. एटीएस भी इस मामले की जांच कर रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here