पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने देखा जनजातीय संग्रहालय


पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने देखा जनजातीय संग्रहालय


 दीर्घाओं की साज-सज्जा से प्रभावित हुए डॉ. सिंह 


भोपाल : मंगलवार, दिसम्बर 17, 2019, 17:18 IST

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने आज भोपाल प्रवास के दौरान श्यामला हिल्स स्थित जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने विजिटर्स बुक में लिखा- प्रदेश के जनजातीय जनजीवन और संस्कृति को भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में बखूबी प्रदर्शित किया गया है, यह प्रशंसनीय है। देश की भावी पीढ़ी के लिये जनजातीय कला की धरोहर को संरक्षित और समृद्ध बनाने की आवश्यकता है। डॉ. मनमोहन सिंह ने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं की साज-सज्जा की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे इस अनूठे संग्रहालय को देखकर प्रभावित हुए हैं।

 संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने पूर्व प्रधानमंत्री को संग्रहालय में प्रदर्शित आदिवासी कला रूपों की विस्तार से जानकारी दी। संग्रहालय में छिन्दवाड़ा और बैतूल जिले के लोक कलाकारों ने पारम्परिक वाद्य यंत्रों के सुरों से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह का भव्य स्वागत किया। संग्रहालय की ओर से डॉ. मनमोहन सिंह को गोंड चित्रकला कलाकृति के साथ प्रतीक-चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी, जनजातीय कार्य मंत्री श्री ओंकार सिंह मरकाम और गृह मंत्री श्री बाला बच्चन उपस्थित थे।


अशोक मनवानी 

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here