ऑडियो थैरेपी के बाद जोगी की तबीयत में आंशिक सुधार हुआ है. (फाइल फोटो)
Ajit Jogi Health Update: सोमवार को अजीत जोगी का ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट में काफी उतार चढ़ाव चल रहा था. डॉक्टरों की टीम ने लगातार मॉनिटरिंग कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है.
श्री नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका के हवाले से जारी ताजा हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि अजीत जोगी अभी भी कोमा में हैं. उन्हें वेंटीलेटर के जरिए सांस दी जा रही है. 74 साल के अजीत जोगी का स्वास्थ्य अभी हिमो डाइनामिकली स्थिर है. उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है.
ब्रेन को एक्टिव करने की कोशिश
अजीत जोगी की ब्रेन एक्टिविटी बहुत कम है. टीसीडी, वीएनएम, इंफ्रारेड रेडिएशन समेत कई तकनीकों से उनके ब्रेन को एक्टिव करने की कोशिश की जा रही है. राइल्स ट्यूब के जरिए उन्हें खाना दिया जा रहा है. इस दौरान उनका परिवार उनके साथ है. जोगी के स्वास्थ्य पर हर थोड़ी बड़ी डेवलप्मेंट पर नजर रखी जा रही है. 9 मई को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद से अजीत जोगी अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं सोमवार को अजीत जोगी का डोपलर स्कैन किया गया है जिसमें उनके ब्रेन में ब्लड सर्कूलेशन देखा गया. डॉक्टर्स लगातार उन्हें मॉनिटर कर रहे हैं. ट्रीटमेंट की हर संभव कोशिश की जा रही है.कई डॉक्टरों से ली जा रही सलाह
अजीत जोगी के ट्रीटमेंट में अब विदेश सहित देश के डॉक्टरों की सलाह ली जा रही है. अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बेंगलुरु स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजीव सिंह से जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की गई है. इससे पहले सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय कुमार शर्मा से टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की गई थी.
ये भी पढ़ें:
डिप्रेशन का शिकार हुआ सूरत से बालोद आया युवक, देर शाम क्वारंटाइन सेंटर में……
10 दिन से कोमा में हैं पूर्व CM अजीत जोगी, अब डॉक्टरों ने दिया ये नया हेल्थ अपडेट
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 19, 2020, 12:00 PM IST


