पूल में पति के साथ रोमांस करती दिखीं मोनालिसा, शेयर की Photos

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मोनालिसा ने पति विक्रांत के साथ कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में मोनालिसा और विक्रांत पूल में हैं। दोनों काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। हालांकि दोनों की ये फोटोज अभी की नहीं है क्योंकि मोनालिसा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए थ्रोबैक लिखा है।

बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों की शादी भी बहुत स्पेशल थी क्योंकि दोनों ने बिग बॉस के घर में शादी की थी।

दरअसल, मोनालिसा बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची थीं। फिर बीच में विक्रांत भी घर में आए और बिग बॉस ने वहीं दोनों की शादी करा दी थी। दोनों ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद अपनी शादी को अच्छे से संभाला। दोनों एक दूसरे को पर्सली और प्रोफेशनली सपोर्ट करते रहते हैं।

बता दें कि मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा के हर बड़े कलाकार के साथ काम कर चुकी हैं। पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। मोनालिसा 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी है। भोजपुरी सिनेमा में उन्हें काफी पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे मोटी फीस लेने वाली एक्ट्रेस है। फैंस उनके भोजपुरी फिल्म में जल्द ही कमबैक करने का इंतजार कर रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here