प्यार में मिला धोखा तो खो बैठा मानसिक संतुलन, 8 साल जंजीरों में जकड़े रहने के बाद अब जगी इलाज की आस।

छतरपुर- प्यार में मिले दर्द और बेवफाई ने एक हंसते-खेलते युवक की जिंदगी को इस कदर बदला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के बसारी गांव का सोनू रैकवार पिछले कई वर्षों से जंजीरों में बंधा जीवन काटने को मजबूर था, जिसे अब ‘मानसिक विक्षिप्तों के मसीहा’ डॉ. संजय शर्मा के प्रयासों से नई उम्मीद मिली है।

जानकारी के अनुसार, सोनू रैकवार करीब 7-8 साल पहले दिल्ली में मजदूरी करता था। वहां उसे एक युवती से प्रेम हो गया, लेकिन प्यार में मिले धोखे ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया। घर लौटने के बाद वह गुमसुम रहने लगा, खाना-पीना छोड़ दिया और दिन-रात बेवफाई के गाने सुनता रहता था। धीरे-धीरे उसकी स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वह हिंसक हो गया। आर्थिक तंगी के कारण पिता हरदास रैकवार उसका इलाज कराने में असमर्थ थे और सुरक्षा की दृष्टि से उसे जंजीरों से बांधकर रखने को मजबूर थे।

डॉ. संजय शर्मा और पुलिस की टीम ने बढ़ाया मदद का हाथसोनू की दयनीय स्थिति की सूचना मिलते ही समाज सेवी डॉ. संजय शर्मा सक्रिय हुए। उन्होंने महिला थाना प्रभारी प्रतिभा श्रीवास्तव के सहयोग से युवक को जंजीरों से मुक्त कराया और जिला चिकित्सालय में उसका मेडिकल परीक्षण कराया।डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि “सोनू की हालत गंभीर जरूर है, लेकिन सही इलाज से वह पूरी तरह ठीक हो सकता है। हमने उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि उसे ग्वालियर की मानसिक आरोग्यशाला भेजा जा सके।

“संजय दत्त का फैन है सोनू, पिता को अब चमत्कार की उम्मीददिलचस्प बात यह है कि मानसिक विक्षिप्त होने के बावजूद सोनू बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का बड़ा प्रशंसक है और अक्सर उनकी तरह एक्टिंग करता है। सोनू के पिता, जो वर्तमान में बेहद गरीब हैं और भिक्षावृत्ति कर जीवन यापन कर रहे हैं, ने डॉ. शर्मा और प्रशासन की इस मदद के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्हें विश्वास है कि ग्वालियर में इलाज के बाद उनका बेटा फिर से सामान्य होकर घर लौटेगा।डॉ. शर्मा का सेवा संकल्पउल्लेखनीय है कि अब तक 1500 से अधिक मानसिक रोगियों को ग्वालियर आरोग्यशाला भिजवा चुके हैं। इनमें से लगभग 1400 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने परिवारों के पास लौट चुके हैं और आज समाज की मुख्यधारा का हिस्सा हैं।

बाइट परिजन

बाइट संजय शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here