प्रदेश के 407 निकायों के 7292 वार्ड में संकट प्रबंधन समिति गठित


प्रदेश के 407 निकायों के 7292 वार्ड में संकट प्रबंधन समिति गठित


 


भोपाल : सोमवार, मई 17, 2021, 17:08 IST

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि प्रदेश के 407 नगरीय निकायों के 7292 वार्ड में संकट प्रबंधन समितियों का गठन किया जा चुका है। इन समितियों का गठन कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए जरूरी कार्यवाही करने के उद्देश्य से किया गया है।

मंत्री श्री सिंह ने बताया कि 16 नगर निगमों में सभी 884 वार्ड में संकट प्रबंधन समिति का गठन किया जा चुका है। समितियों की बैठक भी लगातार आयोजित की जा रही हैं। इसी तरह 98 नगर पालिकाओं में 2218 और 293 नगर परिषदों में 4190 वार्ड संकट प्रबंधन समितियों का गठन किया जा चुका है।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here