प्रदेश में अपराधी तत्वों के विरूद्ध होगी कठोर कार्रवाई


प्रदेश में अपराधी तत्वों के विरूद्ध होगी कठोर कार्रवाई


अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जबलपुर कांड में पुलिस कार्रवाई की सराहना की
 


भोपाल : शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2020, 20:01 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में अपराधी तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराधी तत्वों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपराधी कोई भी हो, कितना भी ताकतवर अथवा सक्षम हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जबलपुर के ऑटो चालक के साथ अमानवीय ढंग से मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी अभिषेक गुडी को गाजियाबाद के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके विरूद्ध एन.एस.ए. के तहत कार्रवाई भी की गई है। इसके लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक जबलपुर तथा उनकी टीम के कार्य की सराहना की है।


पंकज मित्तल

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here