प्रधानमंत्री की बैठक में CM योगी ने कहा- प्रवासी मजदूरों की समस्या बड़ी चुनौती – Pm modi coronavirus meeting cm yogi said migrant labour problem is biggest challenge

  • 20 लाख लोगों को रोजगार देने की तैयारी
  • 2.34 करोड़ किसानों को दो-दो हजार की किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बारे में बात की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री कहा कि हमारे सामने आज प्रवासी मजदूरों की समस्या बड़ी चुनौती है. अब तक 9 लाख से ज्यादा कामगारों और श्रमिकों को हम होम क्वारंटीन में भेज चुके हैं. इसमें से 7 लाख श्रमिक अपना होम क्वारनटीन पूरा कर चुके हैं. उनको हम नौकरी और रोजगार देने की तैयारी कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा, पिछले चार दिनों में तीन लाख से ज्यादा लोग बसों और ट्रेनों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में आए हैं. निकट भविष्य में 10 लाख से ज्यादा लोग और आने हैं. 20 लाख लोगों को रोजगार देने की तैयारी के लिए हम लेबर रिफार्म लेकर आए हैं. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज में 2.34 करोड़ किसानों को दो-दो हजार रुपये की दो किस्तें आ चुकी हैं. जनधन योजना में 500-500 रुपये महिलाओं के खाते में दो-दो बार आ चुके हैं. उज्ज्वला योजना के तहत 1.47 करोड़ लोगों को दो-दो बार रसोई गैस सिलेंडर दिए जा चुके हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, लेबर रिफार्म को लागू करना जरूरी था. ये उन्हीं जगह लागू किए जाएंगे, जहां नई यूनिट लगेंगी. इसके साथ उन पुरानी यूनिट में भी यह लागू होगा, जहां नए लेबर को रखा जा रहा है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्रीन जोन में स्थित उद्योगों को शुरू कर दिया गया है. आरेंज जोन में भी केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक शुरू किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में 15 लाख से अधिक लेबर इस समय रोजगार पाकर काम कर रही है. हमने इमरजेंसी सर्विसेज को शुरू कर दिया है. पूरे उत्तर प्रदेश में 660 निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर इमरजेंसी सेवाओं को शुरू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, ये सेवाएं शुरू हो चुकी हैं. यह सुविधा सभी 75 जिलों के सरकारी अस्पतालों में लागू किया गया है. टेली मेडिसन भी हमने शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप (प्रधानमंत्री) जो भी फैसला लेंगे, आपके सक्षम नेतृत्व में उसका पालन करते हुए हम लोग कोरोना पर विजय प्राप्त कर सकेंगे.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here