प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी के लिहाज से मजबूत है आरोग्य सेतु ऐपः रविशंकर प्रसाद – Aarogya setu app is for safety of indians in public interest union minister ravi shankar prasad

  • 9 करोड़ यूजर्स की प्राइवेसी के खतरे का उठा है मामला
  • फ्रेंच हैकर का दावा- ऐप की सिक्युरिटी में खामी मिली है

कोरोना ट्रैकिंग मोबाइल ऐप आरोग्य सेतु पर उठ रहे सवाल के बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का बयान आया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप जनहित में भारतीयों की सुरक्षा के लिए है. ये ऐप प्राइवेसी प्रोटेक्शन, सेफ्टी और डेटा सिक्युरिटी के मामले में बिल्कुल मजबूत है.

बता दें कि आरोग्य सेतु ऐप से 9 करोड़ यूजर्स की प्राइवेसी के खतरे का दावा किया गया है. ये दावा एक फ्रेंच हैकर ने किया. साथ ही हैकर ने ये भी कहा था कि राहुल गांधी ने इस ऐप के बारे में सही ही कहा है.

पॉपुलर फ्रेंच हैकर Robert Baptiste ने कहा कि उन्होंने आरोग्य सेतु ऐप में बड़ी खामी ढूंढी है. उन्होंने एक ट्वीट में ऐप को टैग करते हुए कहा, ‘ऐप की सिक्युरिटी में खामी मिली है. 9 करोड़ भारतीय यूजर्स की प्राइवेसी रिस्क पर है, क्या आप प्राइवेट में कॉन्टैक्ट कर सकते हैं.’

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

इस ट्वीट में उन्होंने ये भी लिखा कि राहुल गांधी ने ऐप को लेकर जो कहा था वो सही है. बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने एक ट्वीट करके आरोग्य ऐप को यूजर्स की प्राइवेसी के खिलाफ बताया था.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

Robert Babiste के बारे में अगर आप नहीं जानते तो बता दें कि इस फ्रेंच हैकर ने आधार लीक का खुलासा किया था. इसके अलावा भी दुनिया भर के कई डेटा लीक्स का ये खुलासा कर चुके हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here