प्लान्ड शटडाउन की सूचना अब ट्विटर (twitter) पर उपलब्ध
भोपाल : गुरूवार, मई 27, 2021, 18:15 IST

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में रखरखाव के लिए प्लान्ड शटडाउन लिया जाता है। इस शटडाउन की सूचना प्रिंट मीडिया के साथ-साथ अब ट्विटर पर भी उपलब्ध है। शटडाउन लेने वाले स्थान, दिनांक और समय की सूचना आम उपभोक्ताओं को ट्विटर पर उपलब्ध रहेगी।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे ट्विटर एड्रेस twitter address @mpczDiscom पर फॉलो कर सूचना प्राप्त कर सकते हैं।
राजेश पाण्डेय
Source link

